फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Approval for 6.76 Crore for Road and Bridge Construction

Pauri News: सड़क और पुल निर्माण के लिए 6.76 करोड़ की मंजूरी

Fri, 14 Aug 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 14 Aug 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Approval for 6.76 Crore for Road and Bridge Construction
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी व कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए 6.76 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड कल्जीखाल में कांसखेत-असगढ़-घंडियालधार-अलासू-कुनकुली मोटर मार्ग के किलोमीटर 13 से 17 के मध्य सुधारीकरण कार्य के लिए 3.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। मार्ग के सुधारीकरण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम व सुरक्षित होने के साथ स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत कोटद्वार स्थित गब्बर सिंह कैंप में 36 मीटर स्पान डबल लेन सेतु के निर्माण के लिए 3.31 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सड़क व पुल अवसंरचना को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed