फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   State body opposes dissolution of executive committee without election

Pauri News: बिना चुनाव कार्यकारिणी भंग करने का प्रदेश संगठन ने जताया विरोध

Fri, 14 Aug 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 14 Aug 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
State body opposes dissolution of executive committee without election
- पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन को पद पर यथावत रखने मांग उठाई
विज्ञापन

पौड़ी। विकासखंड के ब्लॉक प्रधान संगठन की पूर्व में निर्वाचित कार्यकारिणी को भंग करने के मामले में प्रदेश संगठन ने विरोध जताया है। संघ ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पूर्व कार्यकारिणी को भंग करना मान्य नहीं है। उन्होंने पूर्व निर्वाचित ब्लॉक संगठन के अध्यक्ष हरिमोहन जुयाल को पद पर यथावत रखने और पत्राचार आदि के लिए उन्हें ही अधिकृत बनाए रखने की मांग उठाई है। खंड विकास अधिकारी को भेजे पत्र में प्रदेश प्रधान संगठन की अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने कहा कि जुयाल बीते करीब 10 महीने से ब्लॉक संगठन के अध्यक्ष रहे और संगठन का दायित्व जिम्मेदारी से निभाया। कहा कि कुछ ग्राम प्रधानाें के आपसी निर्णय के आधार और बिना किसी विधिवत चुनाव प्रक्रिया व संगठनात्मक अनुमति के निर्वाचित अध्यक्ष को पद से हटाकर अन्य को अध्यक्ष बनाया जाना मान्य नहीं है। कहा कि भविष्य में अध्यक्ष पद पर परिवर्तन प्रदेश संगठन के नियमों और लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के तहत ही मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed