{"_id":"69a32ef862461a9ee70d8300","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-devprayag-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-911989-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के निकट बलगर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। सहारनपुर निवासी बाइक सवार श्रीनगर की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही बाइक पाली पुलिया के निकट विपरीत दिशा से आ रहे बलगर ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक के ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन शर्मा (40वर्ष) पुत्र श्रीपाल शर्मा, गली नम्बर - 6, नवीन नगर, सदर बाजार सहारनपुर (उप्र) के रूप में हुई। पुलिस द्वारा बलगर ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। संवाद