पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Boulder falls on car carrying pilgrims bound for Badrinath.

Pauri News: बदरीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पर गिरा बोल्डर

Mon, 29 Jun 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 29 Jun 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Boulder falls on car carrying pilgrims bound for Badrinath.
बाल-बाल बचे चारों यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। बदरीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पर ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर महादेव चट्टी के पास ऊपर बोल्डर गिर गया। गनीमत रही कि बोल्डर कार के अगले हिस्से पर गिरा जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
बछेलीखाल पुलिस के अनुसान चालक रवि शंकर सैनी, रेनू सैनी, नेहल सैनी, मंजूशा सैनी गंग नहर रुड़की हरिद्वार कार से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार महादेव चट्टी के समीप पहुंची तभी पहाड़ी से अचानक एक बोल्डर सीधे कार के आगे आ गिरा। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन वाहन में सवार एक ही परिवार के चारों लोगों को कोई चोट नहीं आई। इस हादसे के बाद सहमे लोग बदरीनाथ न जाकर घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


बस और कार की टक्कर, एक घायल
कीर्तिनगर। कोतवाली कीर्तिनगर के अंतर्गत कैलाश होटल के पास एक बस व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक विकास कुमार निवासी सौर तल्ला पौड़ी गढ़वाल घायल हो गया जिसे निजी वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार बस में सवार करीब 32 लोग सुरक्षित हैं। बस यात्रियों को अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्य के लिए भेजा गया। टक्कर में दोनों वाहनों को नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed