{"_id":"6a427a980b02a3992307bb55","slug":"protest-at-the-jal-sansthan-office-premises-over-the-neglect-of-public-grievances-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123930-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जनसमस्याओं की अनदेखी पर जल संस्थान कार्यालय परिसर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जनसमस्याओं की अनदेखी पर जल संस्थान कार्यालय परिसर में प्रदर्शन
Mon, 29 Jun 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पार्षद के नेतृत्व में धरने पर बैठे लोग
नालियों से गुजर रही पेयजल लाइन को हटाकर भूमिगत करने समेत कई मांगें शामिल
मेयर ने जल संस्थान के अधिकारियों के दिए कड़े निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नगर निगम के वार्ड-18 के लोगों ने भाजपा पार्षद झाबर सिंह रावत के नेतृत्व में सोमवार से जल संस्थान कार्यालय परिसर के प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी दी।
पार्षद झाबर सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की नालियों से गुजर रही पेयजल लाइन को हटाकर भूमिगत करने, रामलीला मैदान चौराहे से पाण्डेय गली तक स्थानीय निवासियों के लिए अलग पेयजल लाइन बिछाने, रामलीला मैदान चौराहे पर पुरानी पानी की टंकी के स्थान पर नई टंकी का निर्माण कराना आदि है। उन्होंने कहा यदि विभाग ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर राज्य आंदोलनकारी उम्मेद सिंह मेहरा, प्रवीण अग्रवाल, देवेश्वरी बिष्ट, गीता बिष्ट, पूनम रावत आदि मौजूद रहे। पार्षद रावत ने बताया कि दोपहर बाद जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने उन्हें दूरभाष पर काम शुरू कराने की बात कही। पार्षद ने कहा कि जब तक मांगों के संबंध में उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलता उनका धरना जारी रहेगा। वहीं मेयर आरती भंडारी ने मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठे भाजपा पार्षद झाबर सिंह रावत व स्थानीय लोगों से बात की। मेयर ने जल संस्थान के अधिकारियों को क्षेत्र की सभी नालियों से गुजर रही पेयजल लाइनों को तत्काल हटाकर भूमिगत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालियों के भीतर या ऊपर बिछी पाइपलाइनों से सीधे तौर पर नालियां चोक होती हैं साथ ही पेयजल की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। कहा कि यदि जल संस्थान समय से समाधान नहीं करता तो वह स्वयं इस कार्य को प्राथमिकता पर करवाने के लिए आगे आएंगी।