पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Will empower youth and farmers through cooperation: Dhan Singh

सहकारिता के प्रति युवाओं और किसानों को करेंगे सशक्त : धन सिंह

Mon, 29 Jun 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 29 Jun 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Will empower youth and farmers through cooperation: Dhan Singh
पौड़ी में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, मोबाइल एटीएम वाहन को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

पौड़ी। सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के मोबाइल एटीएम वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद में यह अभियान 29 जून से छह जुलाई तक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित होगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिली है। सरकार का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 1,500 किसानों को ब्याज मुक्त ऋण का लाभ मिल चुका है। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सहकारी समितियों में पौधरोपण किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, कोट गणेश कोली, पूर्व सहकारिता अध्यक्ष मातबर सिंह नेगी, उपनिबंधक सहकारिता सुरेंद्र पाल, निदेशक ईपीको उमेश त्रिपाठी, सहायक निबंधक सहकारिता पान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखर्जी की जयंती संस्मरण पर चलाया अभियान
पौड़ी। भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती संस्मरण पक्ष 23 जून से छह जुलाई तक विशेष अभियान के तहत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में बताया। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कपरवान ने उनके योगदान को सराहा और शिक्षाविद के रूप में मुखर्जी को याद किया। दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट ने उनके जन्म से लेकर बलिदान तक संपूर्ण जीवन यात्रा के बारे में बताया। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख कोट गणेश कोली, पौड़ी अस्मिता नेगी, जिला मीडिया प्रभारी संजय बलूनी,जिला मंत्री क्रांति किशोर नेगी, प्रहलाद रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed