फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Call to Participate in Building a Developed India

Pauri News: विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का आह्वान

Sun, 02 Aug 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 02 Aug 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Call to Participate in Building a Developed India
पौड़ी/थलीसैंण। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने रविवार को 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' आयोजित किया। परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने छात्रों से नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने और अभियान से जुड़ने की अपील की। प्रो. अनूप पांडेय ने नशे के सामाजिक, मानसिक व शारीरिक दुष्प्रभाव बताए, जबकि प्रो. एमसी पुरोहित ने युवाओं को विकसित भारत की आधारशिला बताया। प्रो. एससी गैरोला और डॉ. विक्रम नेगी ने जागरूकता, संवाद, खेलकूद और परामर्श गतिविधियां नियमित आयोजित करने पर जोर दिया। उधर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. योगेंद्र चंद्र सिंह ने कहा कि नशामुक्त युवा ही समाज और देश के विकास में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। एंटी ड्रग सेल के प्रभारी डॉ. हरिओम रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत संकल्प को सफल बनाने में युवाओं की भूमिका अहम बताई। एनएसएस प्रभारी डॉ. बचन सिंह ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed