फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Travel becomes difficult on the Kirtinagar-Dhaudangi-Saurakhal motor road

Pauri News: कीर्तिनगर-धौडंगी-सौराखाल मोटर मार्ग पर सफर हुआ मुश्किल

Sun, 02 Aug 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 02 Aug 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Travel becomes difficult on the Kirtinagar-Dhaudangi-Saurakhal motor road
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के 50 से अधिक गांवों व जनपद रुद्रप्रयाग के सौंरा और भरदार क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर बडियार के पास बने भूस्खलन जोन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बरसात के दौरान लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से मार्ग पर आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है और उन्हें बडियार से छाम होकर करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गिरीश चंद्र डिमरी व भूपेंद्र सिंह कंडारी ने बताया कि यह क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है जिससे आसपास के गांवों को जोड़ने वाले करीब एक दर्जन लिंक मार्ग जुड़े हैं। बरसात में जब ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग और खांकरा के बीच बंद हो जाता है तब यही मार्ग वैकल्पिक रास्ते के रूप में उपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि बडियार के पास सड़क से करीब 200 मीटर ऊपर पहाड़ी पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। बारिश के दौरान भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ जाते हैं जिससे मार्ग कई बार अवरुद्ध हो जाता है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों पर पड़ रहा है। गिरीश डिमरी ने बताया कि पिछले तीन-चार वर्षों से इस स्थान पर बरसात में मलबा गिरता रहा है, लेकिन इस बार भूस्खलन अधिक होने से स्थिति गंभीर हो गई है। स्थानीय निवासी सरद सिंह पंवार, जसपाल सिंह बिष्ट, मनमोहन पंवार, जयवीर बिष्ट और लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने लोक निर्माण विभाग से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थायी ट्रीटमेंट कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


--अभी राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्गों पर भूस्खलन जोनों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण मार्गों के लिए जैसे ही पाॅलिसी बनेगी टीएचडीसी से निरीक्षण करवाकर ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जाएगा। अभी इस स्थान पर चेतावनी के लिए सूचना पट्ट लगाया जाएगा। जेपी थपलियाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि कीर्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed