सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Car falls into ditch in Totaghati, two injured

Pauri News: तोताघाटी में खाई में गिरी कार, दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 28 Apr 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch in Totaghati, two injured
विज्ञापन
केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे, अचानक अनियंत्रित हुई कार
Trending Videos

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई से निकालकर पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो दोस्त कार सवार दिल्ली निवासी एक युवक और गुरुग्राम की रहने वाली महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला और ऋषिकेश भेजा। दोनों केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे।
कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार सुबह सवा छह बजे सूचना मिली कि सफेद पहाड़ बैंड के पास एक कार खाई में गिरकर गंगा नदी गिरी है। सूचना मिलते ही वह स्वयं, पुलिस चौकी बछेलीखाल की टीम और आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। कार के पास अनीस (22) निवासी सिंघु विलेज, अलीपुर, दिल्ली घायल अवस्था में मिला। युवक ने बताया कि वह सुहानी (20) निवासी सेक्टर 51 गुरुग्राम, हरियाणा के साथ केदारनाथ दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। सोमवार रात बारह बजे वह सोनप्रयाग से चले थे लेकिन मंगलवार सुबह तोताघाटी के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। युवक कार से छिटककर जंगल में ही गिर गया था जबकि युवती कार में फंस गई और खाई में जा गिरी। एसडीआरएफ टीम के इंचार्ज साहब सिंह ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाकर युवती को खोज निकाला। युवती को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश और फिर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed