{"_id":"69b68c8a24f3b8c739089839","slug":"children-in-traditional-costumes-took-out-a-procession-and-sang-songs-of-phul-dei-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-121054-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने निकाली शोभायात्रा, फूलदेई के गीत गाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने निकाली शोभायात्रा, फूलदेई के गीत गाए
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घोंघा माता की डोली निकाली, दहलीजों पर फूल डालकर सुख-समृद्धि की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व फूलदेई का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों से बच्चे (फुलारियों) पारंपरिक वेशभूषा में नागेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और यहां से शोभायात्रा निकाली गई। इसी दौरान फूल देई, छम्मा देई दैणी द्वार, भर भकार समेत कई गीत गाए। वहीं वहीं घरों की दहलीजों पर फूल डालकर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
फूलदेई आयोजन एवं सांस्कृतिक कला मंच श्रीनगर की ओर से रविवार को फूलदेई पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह नागेश्वर महादेव मंदिर में ढोल-दमांऊ और मशकबीन के साथ पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने हाथों में फूलों की टोकरी लेकर व घोंघा माता की डोली को कंधे पर रखकर फूलदेई के गीतों के साथ शोभा यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद शोभायात्रा पुष्प वर्षा करते हुए तथा लोगों के घरों की दहलीजों पर फूल डालते हुए बांस बाड़ा, अपर बाजार, सब्जीमंडी, गोला बाजार, गणेश बाजार सहित नगर के मुख्यमार्गों से गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। अंत में एक वेडिंग प्वाइंट में शोभायात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर मेयर आरती भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, प्रमुख अनिल भंडारी, फूलदेई आयोजन एवं सांस्कृतिक कला मंच के अध्यक्ष अनूप बहुगुणा, महेश गिरि, वीरेंद्र रतूड़ी, नरेश नौटियाल, मुकेश काला, अरविंद नेगी, सूर्य प्रकाश नौटियाल, प्रमिला भंडारी और पूजा गौतम आदि मौजूद थे।
स्वाणी फुल्यारी प्रतियोगिता में स्थापना रहीं प्रथम
श्रीनगर। फुलदेई पर स्व. भागीरथी देवी गिरि की स्मृति में आयोजित स्वाणी फुल्यारी प्रतियोगिता 2026 का खिताब स्थापना, अग्रिमा और आकांक्षा के नाम रहा। प्रतियोगिता में परिष्कारम पब्लिक स्कूल श्रीकोट की स्थापना ने 186 अंक प्राप्त कर पहला स्थान, सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल की अग्रिमा भट्ट ने 180 अंकों के साथ दूसरा तथा मास्टरमाइंड पब्लिक स्कूल की आकांक्षा चौहान ने 175 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में गंगा असनोड़ा थपलियाल, अनीता बाला, शंकर मणी कैंथोला, अरविंद नेगी, सतीश बलूनी व राकेश रूडोला शामिल रहे। संवाद
Trending Videos