सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Children were encouraged to learn continuously.

Pauri News: बच्चों को निरंतर सीखने के लिए किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 22 Jan 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Children were encouraged to learn continuously.
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर के समीप खंदूखाल स्थित एंजेल्स हेवन स्कूल में वसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के प्रबंधक आरपी भट्ट ने कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान, विद्या और सृजन का प्रतीक है, जबकि नेताजी का साहस युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हेड मिस्ट्रेस विभा भट्ट ने बच्चों को संस्कारों को अपनाने और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने नेताजी के अमर नारों से परिसर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। उत्सव के दौरान आयोजित गणित प्रतियोगिता में मंदाकिनी सदन ने प्रथम, अलकनंदा सदन ने द्वितीय और भागीरथी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका गीता, कमला, पूनम और सुभाष का विशेष सहयोग रहा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed