सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Clinical and Health Care Research Center to be opened in Base Hospital

Pauri News: बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल और हेल्थ केयर रिसर्च सेंटर

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 30 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Clinical and Health Care Research Center to be opened in Base Hospital
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

गढ़वाल के चार जिलों के लोगों और यात्रियों के स्वास्थ्य और अवेयरनेस को लेकर करेगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में संयुक्त राज्य अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेम्फिस के डीन, पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ डॉ. आशीष जोशी के प्रयासों से जल्द क्लीनिकल और हेल्थ केयर रिसर्च सेंटर खोला जाएगा। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो यह रिसर्च सेंटर गढ़वाल के चार जिलों के लोगों और चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य और अवेयरनेस को लेकर काम करेगा।
बेस अस्पताल के सभागार में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डॉ. आशीष जोशी ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र में कैसे रिसर्च के जरिये स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सकता है इसके लिए क्लीनिकल और हेल्थ केयर रिसर्च सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया है। यह मेडिकल कॉलेज के लिए उपलब्धि होने के साथ ही चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम होगा। फैकल्टी, पीजी करने वाले हों चाहे यूजी करने वाले छात्र इसमें प्रतिभाग कर अपनी शोध की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। बेस अस्पताल एमबीबीएस पढ़ाई के साथ शोध की एक प्रयोगशाला के रूप में उभर सकता है। क्षेत्र के गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग सहित तमाम पहलुओं पर काम होगा। प्राचार्य ने बताया कि सेंटर के साथ ही प्रथम चरण में रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों से एक ऐसा सूचना तंत्र बनाया जाएगा जिससे उक्त जिलों से रेफर होकर बेस अस्पताल में आने वाले मरीज की पहले ही सूचना अपडेट हो जाए ताकि यहां पहले से डाक्टरों की टीम अलर्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed