{"_id":"69ba8f158a2e2082db06e27f","slug":"digital-health-system-will-provide-transparent-services-to-patients-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121134-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से मरीजों को मिलेंगी पारदर्शी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से मरीजों को मिलेंगी पारदर्शी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर श्रीकोट बेस चिकित्सालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को आधुनिक डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण को गति देना है।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने प्रतिभागियों को आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट), एचपीआर (हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन), एचएफआर (हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन) तथा एचएमआईएस (हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बताया कि वर्तमान में मिशन के अंतर्गत 83 लाख से अधिक हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज, 70 लाख से ज्यादा आभा आईडी और लगभग 10 हजार हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली को अपनाने से मरीजों को तेज, सटीक और पारदर्शी चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। कार्यशाला में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़े रमेश नेगी, नवीन चमोली, नवीन शुक्ला, अमृत पोखरियाल, प्रणव शर्मा सहित बेस चिकित्सालय की डिप्टी एमएस डॉ. दीपा हटवाल, संजय पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos