सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dust flying from dumpers engaged in railway work

Pauri News: रेलवे कार्य में लगे डंपरों से उड़ रही धूल

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 19 Mar 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Dust flying from dumpers engaged in railway work
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos




श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों धूल की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। रेलवे परियोजना में लगे डंपर और ट्रकों से सड़क पर गिर रही मिट्टी लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। श्रीकोट पुल से गैस गोदाम तक के मार्ग पर यह समस्या ज्यादा बनी हुई है।
हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जगह-जगह मिट्टी गिर रही है जो सूखकर धूल में तब्दील हो जाती है। डंपर चलने से धूल उड़ रही है। स्थानीय निवासी विभोर बहुगुणा ने बताया कि मिट्टी से कपड़े तो खराब होते ही हैं अब यह धूल स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इससे प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे कार्य की देखरेख कर रही ऋत्विक कंपनी के सेफ्टी मैनेजर मलकीत सिंह ने बताया कि पानी के छिड़काव की अनुमति नहीं है। इसलिए सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई कराई जा रही है। यदि समस्या बनी रहती है तो टीम को मौके पर भेजकर उचित समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed