सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Even on the first day of Navratri, women continued their protest.

Pauri News: नवरात्र के पहले दिन भी आंदोलन पर डटी रहीं महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 19 Mar 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Even on the first day of Navratri, women continued their protest.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कहा-घरों में पाठ के बजाए करना पड़ रहा क्रमिक अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने नवरात्र के पहले दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा और प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि नवरात्र पर घरों में पाठ और मंदिरों में भजन-कीर्तन के बजाए यहां आंदोलन करना पड़ रहा है। जब तक ठेका यहां से नहीं हटाया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
नवरात्र पर श्रद्धालु देव डोलियों को गंगा स्नान के लिए ला रहे थे। वहीं क्रमिक अनशन के पांचवें दिन धरने आंदोलन पर बैठीं भडडू देवी और मगनी देवी ने रुंधे गले से कहा कि आज नवरात्र का पहला दिन है। आज हमें अपने घरों के मंदिर में दीप जलाना था और हरियाली बोनी था लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हमें मजबूरी में धरना देना पड़ रहा है। आने वाली पीढ़ी को शराब से बचाने के लिए सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर हैं। सावित्री देवी और रिखी देवी ने कहा कि प्रशासन हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है। गंगा देवी और दीपिका ने स्पष्ट किया कि सुबह घर का सारा कामकाज निपटाने और पशुओं का चारा-पानी करने के बाद वे सीधे आंदोलन स्थल पर पहुंच रही हैं। इस मौके पर समाजसेवी राजेन्द्र पंवार, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीताराम राणाकोटी, उकांद्र के पूर्व अध्यक्ष पूर्ण सिंह कठैत, रघुवीर सिंह रावत, विजय पंवार, दिलबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed