पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Emphasis placed on smart board-based teaching at parents' meeting

Pauri News: अभिभावक सम्मेलन में स्मार्ट बोर्ड आधारित शिक्षण पर दिया गया जोर

Sun, 05 Jul 2026 11:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 05 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on smart board-based teaching at parents' meeting
अभिभावक सम्मेलन में स्मार्ट बोर्ड आधारित शिक्षण पर दिया गया जोर
विज्ञापन

श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल में रविवार को अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश चंद्र मैठाणी ने बताया कि विद्यालय में इस माह से स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू किया गया है तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी भी दी। सम्मेलन में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में छात्र शशांक पुरोहित के 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य मेरिट में चौथा स्थान हासिल करने पर खुशी जताई गई। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों की नियमित उपस्थिति और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। सम्मेलन में गोविंद जी, पंकज शैली, लता पांडेय, प्रदीप खंकरियाल, महिपाल पंवार, बीना भंडारी, रेनू, रचना नेगी, भक्तिराम नैथानी, राजेंद्र पुरोहित, सुरेश पोखरियाल, मोनिका, साक्षी, पूनम मिश्रा व राकेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed