{"_id":"6a0eeccd3396264c9b004a5e","slug":"gbpiet-students-selected-for-prestigious-companies-pauri-news-c-51-1-pri1001-114402-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जीबीपीआईईटी के छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जीबीपीआईईटी के छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 21 May 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) घुड़दौड़ी के छात्रों का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। सिविल इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा आकांक्षा, अभिषेक, स्मिता, सांजलि, रिया व नेहा का चयन वशिस्ट इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली में हुआ है। कंपनी की ओर से प्रशिक्षण अवधि के दौरान छात्रों को 20,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। उसके बाद योग्यता व प्रदर्शन के आधार पर आकर्षक वार्षिक पैकेज निर्धारित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के दीपक कुमार, हर्ष गुप्ता, नेहा मेलकानी, ओम मेहरा, सचदेव राणा, अक्षिता नौटियाल, वेद पांडे का चयन नोकिया प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम में हुआ है। कंपनी की ओर से विद्यार्थियों को 3.20 लाख वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) वीके बंगा ने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत, संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम है। संस्थान के डीन, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट, डॉ. केएस भाटिया,डॉ. बीएस खाती एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. एमके अग्रवाल, प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. सरीष चंद्रवंशी, डॉ. पुष्कर प्रवीण ने छात्रों के चयन पर खुशी जताई है। संवाद
Trending Videos