सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Girgaon drinking water scheme stalled, technical flaws taking a heavy toll

Pauri News: गिरगांव पेयजल योजना ठप, तकनीकी खामिया पड़ रही भारी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 26 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Girgaon drinking water scheme stalled, technical flaws taking a heavy toll
विज्ञापन

Trending Videos




श्रीनगर। मांसौ-गिरगांव पम्पिंग पेयजल योजना एक बार फिर पूरी तरह पटरी से उतर गई है। विभाग द्वारा पूर्व में सुधार के दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत अब भी वैसी ही बनी हुई है। कई गांवों में पेयजल संकट बरकरार है, जिससे ग्रामीणों में जल संस्थान के प्रति भारी आक्रोश है।



गिरगांव निवासी अजय हटवाल, सूर्य प्रकाश नौटियाल,दुर्गा प्रसाद गैरोला और प्रेमबल्लभ नौटियाल का कहना है कि विभाग ने योजना के सुचारू संचालन का दावा किया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। गिरगांव, तलसारी, जुराल्य और क्वीराली क्षेत्रों में आज भी पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विडंबना यह है कि जिस गिरगांव के नाम पर योजना बनी, वहीं के लोग सबसे ज्यादा पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव के टैंकों तक पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे लोगों को दूरस्थ जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार फिलहाल गजल्ड स्रोत का पानी ही किसी तरह मिल पा रहा है, लेकिन यह भी स्थायी समाधान नहीं है। करीब 15 साल पुरानी इस व्यवस्था में भी बार-बार दिक्कतें आ रही हैं। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर कई बार ग्रामीणों को खुद ही मरम्मत करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दियों में किसी तरह काम चल जाता है, लेकिन गर्मियों में हालात और बिगड़ सकते हैं। समय रहते समाधान नहीं हुआ तो जल संकट और गहरा जाएगा।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल संस्थान पौड़ी के अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी ने बताया कि योजना में कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं। साथ ही इन दिनों कर्मचारी अन्य कार्यों, विशेषकर बिलों से जुड़े काम में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाएगी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed