{"_id":"6a5f54886e78587fe806de50","slug":"ignou-extends-admission-deadline-to-july-31-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124555-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: इग्नू ने प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: इग्नू ने प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई
Tue, 21 Jul 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगारपरक एवं कौशल-आधारित स्नातक पाठ्यक्रम भी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नवीन प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने रोजगारपरक एवं कौशल-आधारित स्नातक पाठ्यक्रम बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज (बीएफआरएस) भी शुरू किया है।
इग्नू अध्ययन केंद्र एचएनबी गढ़वाल विवि के समन्वयक डॉ. प्रशांत कंडारी ने बताया कि बीएफआरएस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण विकास, पंचायती राज, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, ग्रामीण आजीविका जैसे विषयों का व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी ज्ञान उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10+2 या समकक्ष है। कार्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में संचालित होगा। इसकी न्यूनतम अवधि तीन वर्ष तथा अधिकतम अवधि छह वर्ष है। वार्षिक शुल्क 5 हजार रुपये होगा और परीक्षा प्रणाली वार्षिक रहेगी। डॉ. कंडारी ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक प्रवेश या पुनः पंजीकरण नहीं कराया है उनके लिए यह अंतिम अवसर है। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों से 31 जुलाई तक प्रवेश अथवा पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद