सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Online payment and slip system will start in April

Pauri News: अप्रैल से जिला अस्पताल में शुरू होगी ऑनलाइन भुगतान व पर्ची व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 30 Jan 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Online payment and slip system will start in April
विज्ञापन
राजेश चमोली
Trending Videos

पौड़ी। जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अप्रैल से डिजिटल सुविधा का लाभ मिलने जा रहा है। अस्पताल प्रशासन पर्ची कटवाने से लेकर विभिन्न जांचों और उपचार शुल्क के भुगतान के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके लागू होने के बाद मरीजों को अलग-अलग काउंटरों पर लाइन में लगने की मजबूरी से राहत मिलेगी।
नई व्यवस्था के तहत मरीज मोबाइल फोन या अस्पताल में स्थापित डिजिटल कियोस्क के माध्यम से ओपीडी पर्ची बनवा सकेंगे। पैथोलॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित सभी प्रमुख जांचों का शुल्क भी यूपीआई, डेबिट कार्ड व अन्य डिजिटल माध्यमों से जमा किया जा सकेगा। पर्ची बनने के बाद मरीज को एसएमएस के माध्यम से ओपीडी नंबर और संबंधित चिकित्सक की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) डॉ. एलडी सेमवाल ने बताया कि अप्रैल से यह व्यवस्था चरणबद्ध रूप से लागू की जाएगी। पहले चरण में ओपीडी पर्ची और जांच शुल्क को ऑनलाइन किया जाएगा। इससे अस्पताल में भीड़ कम होगी, समय की बचत होगी और कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ऑनलाइन प्रणाली से मरीजों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इसके लिए तकनीकी तैयारियां पूरी की जा रही है।

जिला अस्पताल की ओपीडी 100 पार
पौड़ी। जिला अस्पताल में ओपीडी की संख्या इन दिनों 100 के पार पहुंच रही है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. सेमवाल ने बताया कि बीते वर्ष पीपीपी मोड से बाहर आने के बाद जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार विस्तार हुआ है। इसके चलते मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिल रही हैं और आमजन का भरोसा अस्पताल पर बढ़ा है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed