सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Only determination can save you from addiction

Pauri News: दृढ़ संकल्प से ही बचेंगे नशे से

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 29 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Only determination can save you from addiction
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगनाली के सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका ने कहा कि नशा आज हमारे समाज की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंताजनक है। नशे से बचाव का एक ही तरीका है जागरूकता एवं दृढ़ संकल्प। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए और इसे हरा भरा एवं प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखना चाहिए। शिविर में पीएलवी सदस्य मानव बिष्ट पूनम हटवाल एवं प्रीति बिष्ट, प्रकाश नेगी, प्रियंका रॉय ने निःशुल्क विधिक सहायता, महिला अधिकार, बाल संरक्षण कानून, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार आदि के बारे में बताया। इस दौरान बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्रीपांथरी, अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी, पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट और प्रधानाचार्य भीमराज बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed