{"_id":"69e6289bf8596e7c3108df15","slug":"pilgrims-in-kedarnath-will-get-aanchal-dairy-products-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122014-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को मिलेंगे आंचल डेयरी के उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को मिलेंगे आंचल डेयरी के उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को अब धाम में ही स्थानीय आंचल डेयरी के उत्पाद भी उपलब्ध होंगे। केदारनाथ मंदिर परिक्षेत्र में प्रशासन की ओर से आंचल डेयरी के उत्पादों की बिक्री के लिए एक दुकान आवंटित की गई है जहां जल्द ही आंचल कैफे खोला जाएगा। कैफे में दूध, दही, घी, पनीर समेत डेयरी के सभी प्रमुख उत्पाद मिलेंगे।
आंचल डेयरी, श्रीनगर के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को जिला मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक हुई। प्रशासन की ओर से केदारनाथ में कैफे खोलने और उत्पादों की बिक्री को लेकर दिशा-निर्देश मिले हैं। इससे स्थानीय रोजगार को भी बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ तक सामान घोड़े-खच्चरों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। तीर्थयात्रियों को उचित दाम पर सामान मिले इसके लिए प्रशासन से रेट को लेकर भी स्पष्ट निर्देश मिले हैं। आंचल कैफे पर रेट लिस्ट भी चस्पा की जाएगी। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X