सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Preserve traditions and pass them on to the next generation: Prof. Kumar

परंपराओं को संजोकर उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाएं : प्रो. कुमार

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 18 Apr 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Preserve traditions and pass them on to the next generation: Prof. Kumar
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के शिक्षा विभाग की ओर से विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की रामलीला मंचन, सांस्कृतिक विरासत व महिलाओं की भूमिका विषय पर विशेष व्याख्यान व फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार नौटियाल ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक पहचान उसकी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों में निहित होती है। यदि हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों को नहीं समझते, तो हमारी पहचान अधूरी रह जाती है। कहा कि हम अपनी परंपराओं को संजोकर रखें और उन्हें नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।
Trending Videos

मुख्य वक्ता प्रो. पुनीता गुप्ता ने उत्तराखंड की रामलीला की विशिष्टताओं, सांस्कृतिक गहराई और महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। बताया कि लोक परंपराएं समाज की आत्मा होती हैं और उत्तराखंड की रामलीला इसका सशक्त उदाहरण है। विशेष रूप से महिलाओं की सहभागिता इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित करें, बल्कि उसे नई पीढ़ी तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं। मौके पर प्रो. रमा मैखुरी ने कहा ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना विकसित करते हैं और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में डॉ. शंकर सिंह, डॉ. रमेश राणा, डॉ. देवेंद्र सिंह , डॉ. चंद्रशेखर बधानी, अंकिता भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed