{"_id":"69d93ba1883e0ce251051341","slug":"provide-proposals-by-april-17th-cdo-pauri-news-c-5-1-drn1086-943564-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराएं: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराएं: सीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराएं: सीडीओपौड़ी। सीडीओ गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि योजना में केवल उन्हीं कार्यों को शामिल किया जाए, जिन्हें चालू वित्तीय वर्ष में पूर्ण किया जा सके या अधिकतम दो वर्षों के भीतर पूरा किया जाना संभव हो। उन्होंने अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजनाओं के प्रस्ताव 17 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कुल बजट का 15 प्रतिशत हिस्सा स्वरोजगार से जुड़े विभागों के लिए निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सौंदर्यीकरण एवं साज-सज्जा से संबंधित कार्यों को जिला योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। बैठक में बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना का कुल परिव्यय 11,997.70 लाख रुपये निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग डेढ़ लाख रुपये कम है। बैठक में डीडीओ मनविंदर कौर, सीएमओ डॉ. शिवमोहन शुक्ला, डीएसटीओ राम सलोने, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, सीईओ अत्रेश सयाना,अधीक्षण अभियंता जल निगम मो. मिसम, जल संस्थान के प्रवीण सैनी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
राजेश
Trending Videos
राजेश