{"_id":"697def9f4e1f79554e0c0320","slug":"seven-day-nss-camp-concludes-priya-becomes-best-volunteer-pauri-news-c-51-1-pri1001-113055-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, प्रिया बनीं सर्वश्रेष्ठ स्वंयसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, प्रिया बनीं सर्वश्रेष्ठ स्वंयसेवी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 31 Jan 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी पौड़ी में आयोजित एनएनएस शिविर के समापन अवसर पर स्वयं सेवी को सम्मानित करते अतिथि। संव
विज्ञापन
पौड़ी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वयंसेवियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रिया रावत को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। समापन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं में सामाजिकता, अनुशासन और स्वेच्छा से सेवा भाव विकसित करता है। विशिष्ट अतिथि सभासद सुमन देवी व जिला खेल समन्वयक योगंबर नेगी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत, बिहू व जौनसारी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने शराब के नशे से परिवार व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटक से सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी संगीता वाल्मीकि ने बताया कि प्रिया रावत को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी, ममता व शीतल को सर्वाधिक सक्रिय स्वयंसेवी, प्रियांशी भंडारी को सबसे अनुशासित स्वयंसेवी घोषित किया गया। हेड गर्ल सिमरन रावत, श्रुति भंडारी, कुसुम एवं करिश्मा को भी उत्कृष्ट शिविरार्थी के रूप में सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सह-कार्यक्रम अधिकारी कांति किमोठी, अक्षिता नेगी, रितिका, कंचन, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
गुलदार के डर के चलते स्कूल परिसर में हुआ शिविर
पौड़ी। एनएसएस स्वयंसेवी छात्रा प्रिया रावत ने शिविर के अनुभव साझा करते हुए बताया कि क्षेत्र में गुलदार की दहशत के कारण इस बार सात दिवसीय शिविर जीजीआईसी परिसर में ही आयोजित किया गया, जबकि पूर्व में यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लगाया जाता था। उन्होंने बताया कि शिविर में मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान एवं उसके सही उपयोग पर चर्चा हुई।
राजेश
Trending Videos