{"_id":"69a33051bff4ee363802a87e","slug":"sheetla-mata-temple-committee-organized-a-holi-milan-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-911991-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भक्तियाना में शीतला माता मंदिर समिति का होली मिलन, फूलों की होली में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भक्तियाना में शीतला माता मंदिर समिति का होली मिलन, फूलों की होली में झूमे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के भक्तियाना क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को मंदिर समिति की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति व रंगों के संगम में सराबोर हो गए।कार्यक्रम का शुभारंभ कीर्तन मंडली द्वारा भगवान के स्मरण और मंगलाचरण से किया गया। इसके बाद स्थानीय गायकों ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। ढोलक और मंजीरे की थाप पर उपस्थित महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।इस अवसर पर फूलों की होली खेली गई। एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू और भजनों की मधुर धुन ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराएं मजबूत होती हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Trending Videos