{"_id":"69a3320713efb4303303b90f","slug":"sports-talent-will-get-a-platform-a-stadium-is-being-built-near-the-station-for-the-youth-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-911996-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, युवाओं के लिए स्टेशन के पास बन रहा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, युवाओं के लिए स्टेशन के पास बन रहा स्टेडियम
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
श्रीनगर। चौरास-नैथाणा के युवाओं के लिए अब जल्द ही स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। वर्ष 2019 में गढ़वाल आयुक्त की सिफारिश पर रेलवे की ओर से आरएनआर फंड के तहत 1 करोड़ 95 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। बजट स्वीकृत होने के बावजूद भूमि के अभाव में यह महत्वाकांक्षी योजना छह साल तक फाइलों में ही सिमटी रही, लेकिन अब रेलवे विभाग की ओर से स्टेडियम निर्माण के लिए तेजी शुरू कर दी गई है।
रानीहाट स्थित प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के समीप प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध कराए जाने के बाद स्टेडियम स्थल पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन दिनों मैदान को निर्माण योग्य बनाने के लिए मिट्टी भरान और समतलीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जेसीबी और अन्य मशीनों से जमीन को समतल कर भविष्य के स्टेडियम की मजबूत नींव तैयार की जा रही है। रेलवे परियोजना के तहत विकसित हो रहे इस क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण युवाओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। स्टेशन के समीप स्टेडियम बनने से न केवल खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि बाहर से आने वाली टीमों और दर्शकों के लिए भी आवागमन आसान होगा।
आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) के डीजीएम (सिविल) भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आयुक्त की सिफारिश पर स्वीकृत धनराशि उपलब्ध है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण का इस्टीमेट तैयार किया है, जिसकी जांच में कुछ तकनीकी विसंगतियां पाई गई हैं। प्रशासन ने निर्माण इकाई को निर्देश दिए हैं कि कमियों को शीघ्र दूर किया जाए। तकनीकी आपत्तियां समाप्त होते ही स्वीकृत धनराशि अवमुक्त कर नियमित निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।