सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Srinagar's electricity system is in place ahead of the Chardham Yatra

Pauri News: चारधाम यात्रा से पहले श्रीनगर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 18 Apr 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Srinagar's electricity system is in place ahead of the Chardham Yatra
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइनों का मेंटेनेंस का काम जारी
Trending Videos

श्रीनगर। चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए विद्युत विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रीनगर क्षेत्र में उफल्डा से कलियासौड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे विद्युत लाइनों का मेंटेनेंस कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुराने और क्षतिग्रस्त पोल बदले जा रहे हैं। वहीं जर्जर तारों को हटाकर नए तार लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पेड़ों की लॉपिंग (छंटाई) कर विद्युत लाइनों को सुरक्षित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार 33 केवी लाइन समेत अन्य प्रमुख लाइनों का भी नियमित निरीक्षण और रखरखाव किया जा रहा है। खासतौर पर हाईवे पर रात के समय पर्याप्त रोशनी बनी रहे इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।अवर अभियंता यतेंद्र कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी परेशानी न हो इसके लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य है कि यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति बनी रहे जिससे तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed