सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The Bah Bazaar area was surrounded, and the fire reached the Raghunath Kirti complex.

Pauri News: बाह बाजार क्षेत्र चारों ओर से घिरा, रघुनाथ कीर्ति परिसर के भीतर पहुंची आग

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 25 May 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
The Bah Bazaar area was surrounded, and the fire reached the Raghunath Kirti complex.
विज्ञापन
परिवारों में बनी दहशत, छात्रों और शिक्षकों में अफरातफरी मची
Trending Videos

देवप्रयाग। बीती रविवार रात को तीर्थनगरी के पौड़ी जिला स्थित वार्ड चार के बाह बाजार क्षेत्र में आग चारों ओर फैल गई। वहीं रघुनाथ कीर्ति परिसर के भीतर आग पहुंचने से छात्र, छात्राओं, शिक्षकों सहित कर्मचारियों में अफरातफरी हो गई। छात्रावास के ऊपर आग की लपटें उठने से सभी सहम गए। कुछ देर बाद आग की लपटें कम हुईं तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं आग बाह बाजार के ऊपर स्थित जंगल तक पहुंची और कुछ ही देर में बस्ती के पास तक पहुंच गई जिससे परिवार दहशत में आ गए। सूचना पर वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों की ओर से आग को बस्ती की ओर आने से रोका जा सका। वहीं सोमवार को बाह बाजार के ऊपर स्थित खेड़ा गांव आग से चारों ओर से घिर गया जिससे ग्रामीण बुझाने में जुट गए। आग से नगर से लेकर गांवों तक धुआं फैला है। वहीं इससे गर्मी भी बढ़ गई है। संवाद


--------
पीड़ित परिवार को विधायक कंडारी ने सौंपा चार लाख का चेक

श्रीनगर। ग्राम सभा पैंडुला पिपोला गांव की महिला की आग की चपेट में आने पर असमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया तथा दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि भी सौंपी। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि आग की घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। उन्होंने लोगों से जंगलों को आग से बचाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही प्रशासन से भी वनाग्नि रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में पीड़ित परिवार ने अपना सबसे बड़ा सहारा खो दिया है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed