{"_id":"6a5e2a43aa6dbc4c990ad73c","slug":"the-fraudster-withdrew-money-from-the-youths-debit-card-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124549-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ठग ने युवक के डेबिट कार्ड से निकाली धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ठग ने युवक के डेबिट कार्ड से निकाली धनराशि
Mon, 20 Jul 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीकोट के एक ठग की ओर से युवक के डेबिट कार्ड के जरिये नकदी निकालने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित युवक की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
बीते 15 व 16 जुलाई को युवक के खाते से 43500 रुपये की नकदी उड़ाई गई। इस मामले में गौतम सिंह ने बताया कि वह घसिया माहदेव स्थित एसबीआई के एटीएम से नकदी निकालने गए थे। इसी दौरान उनका कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया। इसी दौरान एक व्यक्ति अंदर आया और उसने झांसा देकर एटीएम मशीन के ऊपर लिखे एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा। जब उन्होंने संपर्क किया तो जानकारी के अनुसार उन्होंने डेबिट कार्ड को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कार्ड बाहर नहीं निकला। उसके बाद वह घर आ गए। उन्होंने बताया कि इसी रात व 16 जुलाई की सुबह उनके खाते से कई बार धनराशि की निकासी की गई। पता लगते ही उन्होंने डेबिट कार्ड ब्लॉक करा दिया। कहा कि इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही एसबीआई के प्रबंधक से भी उनके खाते से निकाली गई रकम वापस करवाने की मांग की गई। संवाद