{"_id":"698f257d4300eaa29c0568cc","slug":"the-minister-performed-the-groundbreaking-ceremony-for-the-dungripath-chantikhal-kherakhal-road-pauri-news-c-51-1-pri1001-113217-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मंत्री ने किया डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मार्ग का भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मंत्री ने किया डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मार्ग का भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 13 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखंड खिर्सू के भ्रमण के दौरान शुक्रवार को शिक्षा एवं विकास से जुड़े कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक के तहत डुंगरीपंथ-छांतीखाल-खेड़ाखाल मार्ग का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
मंत्री डॉ. रावत ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदन व राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग, कलियासौंण व फरासू के विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किए। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व, अनुशासन, सम्मान और आत्मविश्वास के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं।
इसके बाद मंत्री ने विकासखंड खिर्सू के अंतर्गत 1589.54 लाख की लागत से डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। साथ ही 156.39 लाख की लागत से डुंगरीपंथ–छांतीखाल मोटर मार्ग से तल्ली कफोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण (स्टेज-1) का शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख नितिन रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos