{"_id":"6991b516bf7507bb9c0e5bc5","slug":"the-post-of-eo-has-been-vacant-for-six-months-in-the-municipality-affecting-development-work-pauri-news-c-51-1-pri1001-113239-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पालिका में छह माह से ईओ का पद खाली, विकास कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पालिका में छह माह से ईओ का पद खाली, विकास कार्य प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 15 Feb 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला व मंडल मुख्यालय होने के बावजूद नगर पालिका में पिछले छह माह से अधिशासी अधिकारी (ईओ) का पद रिक्त पड़ा है। नियमित ईओ की तैनाती नहीं होने से पालिका के वित्तीय, प्रशासनिक व विकास कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। वर्तमान में नगर निगम श्रीनगर की सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट ईओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं।
अगस्त 2025 में तत्कालीन ईओ शांति प्रसाद जोशी का तबादला हुआ था। इसके बाद नगर पालिका टिहरी के ईओ संजय कुमार की तैनाती पौड़ी में की गई, लेकिन उन्होंने अब तक पदभार ग्रहण नहीं किया है। 25 अगस्त 2025 से प्रभार व्यवस्था के तहत कामकाज संचालित हो रहा है।
नियमित ईओ के अभाव में नई योजनाओं की डीपीआर तैयार करने, शासन से पत्राचार, कर्मचारियों की निगरानी, निरीक्षण और समस्याओं के त्वरित समाधान जैसे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने बताया कि नियमित ईओ की तैनाती को लेकर शासन स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर पौड़ी में नियमित ईओ की तैनाती हो जाएगी। संवाद
Trending Videos