सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The protest against the liquor shop continued for the 12th day

Pauri News: शराब ठेके के खिलाफ 12वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 26 Mar 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
The protest against the liquor shop continued for the 12th day
विज्ञापन
- जिलाधिकारी के निर्देश पर अब होगी त्रिपक्षीय वार्ता
Trending Videos

देवप्रयाग। शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर चल रहा जन-आंदोलन बृहस्पतिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं के अडिग संकल्प और ग्रामीणों के बढ़ते समर्थन के बीच अब शासन-प्रशासन के स्तर पर भी हलचल शुरू हो गई है।
आंदोलन का नेतृत्व कर रही जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीताराम रणाकोटी और पूर्व प्रधान उम्मेद सिंह ने बताया कि इस गंभीर मुद्दे पर बुधवार को जिलाधिकारी के साथ वार्ता हुई थी। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम कीर्तिनगर को निर्देशित किया है कि वे आंदोलनकारियों, आबकारी विभाग के अधिकारियों और शराब अनुज्ञापी के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित करें। इस त्रिपक्षीय बैठक के माध्यम से जनभावनाओं और विभागीय नियमों के अनुरूप समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक शासन और प्रशासन स्तर से शराब के ठेके को यहाँ से हटाने का ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग की सांस्कृतिक और धार्मिक मर्यादा को बचाने के लिए मातृशक्ति किसी भी हद तक जाने को तैयार है। क्रमिक अनशन पर विमला देवी, भट्टू देवी, जसोदा देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, सरस्वती देवी, शोभा देवी और कैलाशी देवी बैठी रही। जारी---राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed