{"_id":"69aebb8c75cabd479a002775","slug":"the-road-was-completed-five-years-ago-but-workers-have-yet-to-receive-their-payments-pauri-news-c-49-1-kdr1001-122195-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पांच वर्ष पहले बन चुकी सड़क, श्रमिकों को आज तक नहीं मिला भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पांच वर्ष पहले बन चुकी सड़क, श्रमिकों को आज तक नहीं मिला भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 09 Mar 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी (पड़ताल)
लैंसडौन। रिखणीखाल प्रखंड के अंतर्गत ढाबखाल-बुलेखा मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के पांच वर्ष बाद भी कार्यदायी संस्था ने श्रमिकों को भुगतान नहीं किया है। इससे उनमें रोष बढ़ता जा रहा है।
ढाबखाल से बुलेखा तक 14.43 किमी लंबी सड़क का निर्माण वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सिंचाई खंड श्रीनगर ने शुरू किया था। इसके लिए 537.37 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। क्षेत्रवासी दौलत सिंह व भारत सिंह बिष्ट ने बताया कि पीएमजीएसवाई की कार्यदायी संस्था ने ग्रामीणों से निर्माण कार्य करवाकर उन्हें भुगतान नहीं किया। इसे लेकर गतवर्ष ग्रामीणों ने खनेता के ग्राम प्रधान सुल्तान सिंह की अगुवाई में ढाबखाल-बुलेखा मोटर मार्ग तिराहे को सात घंटे तक जाम भी रखा था।
विधायक दिलीप रावत की पहल पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों द्वारा अवशेष राशि का भुगतान करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला था। इसके बाद भी भुगतान अब तक नहीं मिल सका है। ग्रामीण दौलत सिंह ने बताया कि कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ रिखणीखाल थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। इसकी जांच चल रही है व ठेकेदार लापता है। ग्रामीणों का आरोप है कि न केवल श्रमिकों बल्कि वाहन स्वामियों, दुकानदारों को भी भुगतान नहीं किया गया है। कार्यदायी संस्था अब इस मामले से अपना पल्ला झाड़ने लगी है। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
.
-बोले अधिकारी
विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत धनराशि दे दी गई है। संस्था व श्रमिकों के बीच निर्माण कार्य पर क्या समझौता हुआ था, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामला सामने आने पर कार्यदायी संस्था से श्रमिकों को 5 लाख की राशि दिलाई गई थी। कुछ और राशि श्रमिकों को दिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। -अरुण बहुगुणा, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई श्रीनगर।
Trending Videos