{"_id":"6a67542b71e925f0f40865e3","slug":"young-woman-seriously-injured-in-unsafe-overtaking-incident-fir-registered-against-car-driver-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-124744-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गलत ओवरटेक में युवती हुई थी गंभीर घायल, कार चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गलत ओवरटेक में युवती हुई थी गंभीर घायल, कार चालक पर प्राथमिकी
Mon, 27 Jul 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के पिता ने देवप्रयाग थाने में दी तहरीर
देवप्रयाग। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार की ओर से युवती को घायल करने के मामले में देवप्रयाग पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीते 19 जुलाई को जोशीमठ से अपने सहकर्मी की बाइक पर सवार होकर एक युवती काम के सिलसिले में देहरादून जा रही थी। देवप्रयाग तहसील के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी एक अंगुली कटकर अलग हो गई। उसे सीएचसी देवप्रयाग से एम्स ऋषिकेश और बाद में मैक्स अस्पताल, देहरादून रेफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है। युवती के पिता राकेश लाल निवासी ग्राम कमसाल, पोस्ट जगोठ, जिला रुद्रप्रयाग ने घटना के करीब एक सप्ताह बाद थाना देवप्रयाग में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के आधार पर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद