{"_id":"6a675cf89a2d88207f0aceba","slug":"land-leveling-begins-on-industries-department-land-in-lakshmoli-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-124735-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: लक्षमोली में उद्योग विभाग की भूमि पर समतलीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: लक्षमोली में उद्योग विभाग की भूमि पर समतलीकरण शुरू
Mon, 27 Jul 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों में उद्योग स्थापित होने की जगी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के लक्षमोली गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर विभाग की करीब 45 नाली भूमि है। सड़क के ऊपरी भाग वाली भूमि पर समतलीकरण कार्य शुरू हो गया है। इससे स्थानीय लोगों में यहां उद्योग स्थापित होने की उम्मीद जगी है।
प्रधान सुरेश सिंह नेगी ने बताया कि उद्योग विभाग ने वर्ष 1988 और 1992 में उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से ग्रामीणों से यह भूमि खरीदी थी। समय विभाग ने स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया था। वर्षों तक भूमि पर कोई गतिविधि नहीं होने से ग्रामीण निराश थे लेकिन अब समतलीकरण कार्य शुरू होने से विकास की उम्मीद जगी है। वहीं जिला उद्योग केंद्र नरेंद्र नगर टिहरी के महाप्रबंधक कीर्तिका कुलाश्री का कहना है कि विभाग की यह भूमि दो भागों में बंटी है। अभी एक हिस्से का समतलीकरण और सेफ्टीवॉल का कार्य किया जा रहा है। समतलीकरण के बाद लेआउट (नक्शा) बनाकर राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीडा से पास करवाएंगे। फिर व्यवसायिक उपयोग के लिए प्लाटिंग कर स्थानीय लोगों को वरियता दी जाएगी।