{"_id":"6a675c1684470787d8007547","slug":"portal-for-the-5th-7th-and-9th-semesters-of-ug-courses-open-until-the-31st-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124731-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: यूजी के पांचवें, सातवें, और नवें सेमेस्टर के लिए पोर्टल 31 तक खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: यूजी के पांचवें, सातवें, और नवें सेमेस्टर के लिए पोर्टल 31 तक खुला
Mon, 27 Jul 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गढ़वाल विवि में प्रवेश प्रकिया शुरू, प्रवेश की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण की पहल पर विभिन्न छात्र संगठनों एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं ने नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूजी के 5वें, 7वें एवं 9वें सेमेस्टर के लिए प्रवेश पोर्टल 21 से 31 जुलाई तक खुला रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर अवधि बढ़ाई जा सकती है।
यूजी/पीजी तृतीय सेमेस्टर के परिणाम समर्थ पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं और प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। साथ ही प्रवेश पोर्टल खुलने के 15-20 दिनों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का लक्ष्य है। बीटेक की सभी शाखाओं में प्रवेश जारी है। वहीं छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रवेश व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सहित विभिन्न सुझाव रखे। . गुसांई ने कहा कि विवि से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाएंगी। बैठक में प्रो. अतुल ध्यानी, डॉ. विजय ज्योति, डॉ. कपिल पंवार, छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, सचिव अनुरोध पुरोहित, उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, आयुष वेदवाल, वीरेंद्र बिष्ट, पंकज फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।