सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A fire broke out in the house due to a kitchen gas leak, burning the contents.

Pithoragarh News: रसोई गैस के रिसाव से घर में लगी आग, सामान जला

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 19 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the house due to a kitchen gas leak, burning the contents.
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विकासखंड के लीलम गांव में रसोई गैस के रिसाव से एक घर में आग लग गई। आग में घर के भीतर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। संयोग से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, ग्राम क्वीरी पट्टी लीलम में कुंवर सिंह पुत्र मान सिंह की रसोई में गैस का रिसाव हुआ। जैसे ही कुंवर सिंह सोमवार सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने रसोई में गए और लाइटर से गैस जलाई तो आग भड़क गई। इस घटना में घर में रखे कपड़े, राशन सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से घरेलू गैस उपकरणों की सुरक्षित उपयोग करने और सतर्कता बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed