सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Young man creates ruckus in women's hospital after having second daughter

Pithoragarh: दूसरी बेटी होने पर महिला अस्पताल में युवक का हंगामा, स्वास्थ्यकर्मियों से की अभद्रता

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 19 May 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

पिथौरागढ़ के महिला अस्पताल में दूसरी बेटी होने पर नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा किया।

Young man creates ruckus in women's hospital after having second daughter
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पिथौरागढ़ के महिला अस्पताल में एक अनोखा ही मामला सामने आया है। दूसरी बार बेटी पैदा होने पर नशे की हालत में पहुंचे पिता ने लड़की पैदा होने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को ही जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में करीब 30 मिनट तक युवक हंगामा करता रहा। डर के कारण स्वास्थ्यकर्मी एक कमरे में दुबके रहे। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई और पुलिस एक्ट में आरोपी का चालान किया।

जानकारी के मुताबिक, चंडाक क्षेत्र के दिगतोली निवासी दीपक भंडारी सोमवार सुबह अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए महिला अस्पताल लाया। दोपहर बाद करीब तीन बजे महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसकी सूचना मिलते ही नशे की हालत में दीपक अस्पताल पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। उसने लड़की पैदा होने का जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियों को ठहराते हुए उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। हैरत में पड़े स्वास्थ्यकर्मी उसे समझाते रहे लेकिन वह नहीं माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन नशे की हालत में वह उससे ही भिड़ गया। युवक की अभद्रता से परेशान स्वास्थ्यकर्मियों को अपने आपको एक कमरे में बंद करना पड़ा। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई तो उसने वहां भी जमकर हंगामा काटा। नशा उतरने तक पुलिस ने उसे कोतवाली के एक कमरे में बंद रखा। देर रात जब युवक का नशा उतरा तो पुलिस एक्ट में चालान किया गया। आए दिन जिला और महिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता के मामले सामने आने से उनमें दहशत है।

विज्ञापन
Trending Videos

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से फिलहाल आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर नहीं मिली है। नशे में अस्पताल में हंगामा करने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़

समझाया तो लेने लगा रसूखदारों के नाम

अस्पताल प्रबंधन और पुलिस के मुताबिक, नशे में चूर आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो वह रसूखदारों के नाम लेकर उन पर ही भड़क गया। कहने लगा कि उसके सिर पर बड़े रसूखदार का हाथ है। कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ऐसे में पुलिस ने उसे कोतवाली के एक कमरे में बंद कर उसका नशा उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed