सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sameer won silver medal in the Under-15 Asian Boxing Championship

Pithoragarh News: समीर ने अंडर-15 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 18 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sameer won silver medal in the Under-15 Asian Boxing Championship
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू पिथौरागढ़ के छात्र समीर बोहरा ने अंडर-15 एशियन बॉक्सिंग में रजत पदक हासिल किया है। यह स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है।
Trending Videos

समीर ने इस चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर मुकाबले में चाइनीज ताइपे, क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड और सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के बॉक्सरों को पराजित किया। फाइनल में कजाकिस्तान के बॉक्सर को उन्होंने कड़ी टक्कर दी। सुनखोली गांव, डीडीहाट के रहने वाले समीर के पिता भूपेंद्र सिंह बोहरा और मां संजना देवी साधारण परिवार से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीर की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, पूर्व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर देवीचंद, कॉलेज के प्रशिक्षक रविंद्र ठाकुर, देशरत्न बोहरा अन्य स्टाफ और खेल प्रेमियों ने कॉलेज आगमन पर समीर का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed