सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash and Om Parvat Yatra begins today

Uk: आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा आज से शुरू,160 श्रद्धालुओं ने किया आवेदन, 80 लोगों को जारी किए गए पास

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 01 May 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

पिथौरागढ़ के धारचूला स्थित व्यास घाटी में आदि कैलाश यात्रा शुक्रवार से शुरू हो रही है जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

Adi Kailash and Om Parvat Yatra begins today
आदि कैलाश यात्रा की तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला की व्यास घाटी स्थित आदि कैलाश यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।

Trending Videos

धारचूला के एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि यात्रा के लिए पोर्टल पर अभी तक 160 श्रद्धालुओं ने आवेदन किया है। इसमें से 80 यात्रियों को इनर लाइन पास जारी कर दिए गए हैं। डीएम आशीष भटगांई ने बताया कि शुक्रवार (आज) से यात्रा विधिवत प्रारंभ होगी। पंजीकृत यात्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा पर प्रस्थान करेंगे। डीएम ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व मौसम की जानकारी प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यात्रियों को यथासंभव फोर बाई फोर वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी है। यात्रा मार्ग सुचारु है। बीआरओ को मार्गों के रखरखाव एवं सुचारु संचालन के लिए सक्रिय कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सभी संबंधित विभाग एवं एजेंसियां अलर्ट मोड में कार्य कर रही हैं।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर रवाना होने से पहले अपना इनर लाइन परमिट, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और मौसम से जुड़े दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed