{"_id":"69f398e65ed85e251301a777","slug":"people-get-relief-as-vegetable-prices-fall-by-up-to-rs-40-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-141289-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सब्जियों के दाम में 40 रुपये तक की गिरावट से लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सब्जियों के दाम में 40 रुपये तक की गिरावट से लोगों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में कुछ सब्जियों की कीमतों में गिरावट आई है। इससे आम लोगों को कुछ राहत मिली है।
एक किलो परवल 100 रुपये से घट कर 60 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। लौकी 40 से अब 30 रुपये, शिमला मिर्च 60 से अब 40 रुपये, भिंडी 80 से 60 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। वहीं कुछ सब्जियों के दाम अब भी स्थिर है। आलू 20 रुपये, प्याज 20 रुपये, टमाटर 40 रुपये के रेट पर बिक रहा है। सब्यिजों के दाम कम होने से गृहणियों ने कुछ राहत की सांस ली है।
वहीं फलों के दाम बढ़ने से लोग मनपसंद के फलों की खरीदारी नहीं कर पा रहे है। एक किलो सेब 180 से बढ़कर अब 200 रुपये हो गया है। अंगूर के दाम भी बढ़े हैं। एक किलो अंगूर 120 से बढ़कर 160 रुपये हो गया है। सब्जी विक्रेता जगदीश कुंवर ने बताया कि मौसमी सब्जियों के दाम में गिरावट आई है, जबकि बेमौसमी फलों के दाम में बढ़ोतरी हुई है।
Trending Videos