{"_id":"69f4560a09364665f10d0d1a","slug":"video-adi-kailash-and-om-parvat-yatra-begins-today-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा आज से शुरू
गायत्री जोशी
Updated Fri, 01 May 2026 12:58 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के व्यास घाटी स्थित आदि कैलाश यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा आज से शुरू हो जाएगी।
धारचूला के एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि यात्रा के लिए पोर्टल पर 160 श्रद्धालुओं ने अभी तक आवेदन किया है। इसमें से 80 यात्रियों को इनर लाइन पास जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि शुक्रवार (आज) से यात्रा विधिवत प्रारंभ होगी। पंजीकृत यात्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा पर प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व मौसम की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने का अनुरोध किया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यात्रियों को यथासंभव फोर बाय फोर वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी है। यात्रा मार्ग सुचारू है। बीआरओ को मार्गों के रखरखाव एवं सुचारू संचालन के लिए सक्रिय कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सभी संबंधित विभाग एवं एजेंसियां अलर्ट मोड में कार्य कर रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वह यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व अपना इनर लाइन परमिट, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां एवं मौसम से जुड़े दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।