{"_id":"69f39996b57ef6e38508f647","slug":"narrated-the-story-of-shri-rams-exile-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-141285-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: श्री राम के वनवास की कथा का किया बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: श्री राम के वनवास की कथा का किया बखान
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैलाश आश्रम सुवाकोट वड्डा में चल रही रामकथा के पांचवें दिन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माता संतोषी ने भगवान राम के नाम के महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राम का नाम लेने में आंतरिक वात्सल्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता अपने बालक का नाम ममता और वात्सल्यपूर्ण होकर लेते हैं उसी प्रकार भगवान राम के नाम में भी वही भाव होना चाहिए। उन्होंने श्रीराम के वनवास और माता कैकई की कथा का भी बखान किया। कथा से पूर्व संगीतकार नवीन की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संवाद
कंडारीछीना में भागवत कथा का पारायण
गंगोलीहाट। कंडारीछीना छुरमल मंदिर में आयोजित भागवत कथा का पारायण हो गया है। सुबह गणेश और ग्रह पूजा के साथ 108 पंडितों ने हवन में आहुति दी। इसके बाद आसपास के सभी मंदिरों में पूजा की गई। मुख्य यजमान भगवान सिंह भंडारी ने पंडितों को दक्षिण देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
फोटो 30 पीटीएच 14 पी- सुवाकोट में रामकथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
Trending Videos