सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash Yatra begins in Dharchula, over 200 devotees leave for Shiv Dham with cheers

Pithoragarh: आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, 200 से अधिक श्रद्धालु जयकारों के साथ शिव धाम हुए रवाना

शालू दताल Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 01 May 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

धारचूला से आदि कैलाश यात्रा का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हो गया जहां 200 से अधिक श्रद्धालु जयकारों के बीच पहले दल के रूप में शिवधाम के लिए रवाना हुए।

Adi Kailash Yatra begins in Dharchula, over 200 devotees leave for Shiv Dham with cheers
एसडीएम आशीष जोशी और सीओ कुंवर सिंह ने आदि कैलाश यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर गुंजी के लिए रवाना किया। - फोटो : वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

धारचूला में आदि कैलाश यात्रा का शुक्रवार को विधिवत हुआ शुभारंभ हुआ। 200 से अधिक श्रद्धालु भगवान भोले के जयकारे लगाते हुए शिव धाम को रवाना हुए। एसडीएम आशीष जोशी और सीओ कुंवर सिंह ने नगर के तवाघाट चौराहे पर सयुंक्त रूप से आदि कैलाश यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर गुंजी के लिए रवाना किया।
Trending Videos


एसडीएम जोशी ने बताया कि यात्रा के लिए अब तक 500 आवेदन आए हैं। 350 यात्रियों को परमिट जारी किए जा चुके हैं। दिल्ली से पहुंचे दंपति रामभोले और अनीता ने बताया कि वे छठी बार आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे हैं। वहीं आदि कैलाश यात्रा शुरू होने से व्यास घाटी के होम स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटर और नगर के होटल कारोबारियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed