Pithoragarh: आदि कैलाश यात्रा के लिए व्यास घाटी पहुंचे होम स्टे संचालक, बुकिंग शुरू
एक मई से शुरू होने वाली आदि कैलाश यात्रा को लेकर पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में तैयारियां तेज हो गई हैं। होम स्टे संचालक पैतृक गांवों को लौटने लगे हैं और बुकिंग शुरू होने से पर्यटन कारोबार में रौनक लौटने की उम्मीद बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले एक मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू होगी। ऐसे में शीतकालीन प्रवास पर निचले इलाकों में पहुंचे व्यास घाटी के होम स्टे संचालक अपने पैतृक गांवों को लौटने लगे हैं। होम स्टे की बुकिंग भी शुरू हो गई है। ऐसे में होम स्टे संचालकों में खुशी है तो पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की भी उम्मीद है। अगले तीन-चार दिन में अधिकतर ग्रामीण और होम स्टे संचालक अपने पैतृक गांवों में पहुंचेंगे और व्यास घाटी में फिर से रौनक लौटेगी।
एक मई को व्यास घाटी के ज्योलिंगकांग स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इसी के साथ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस बार यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसी को देखते हुए कुटी समेत व्यास घाटी के अन्य गांवों के होम स्टे संचालक वहां पहुंचने लगे हैं। व्यास घाटी में 88 होम स्टे संचालित हैं। बर्फबारी के बाद शीतकालीन प्रवास पर ग्रामीणों के निचले इलाकों में लौटने से होम स्टे में भी सुनसानी छाई थी। कुटी के प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि आदि कैलाश यात्रा के लिए होम स्टे की बुकिंग शुरू हो गई है। श्रद्धालु बुकिंग करा रहे हैं। यात्रा शुरू होने से होम स्टे कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने बताया कि 100 घोड़े-खच्चर गांव में पहुंच गए हैं। 200 घोड़े-खच्चरों से यात्रियों को गौरी कुंड की यात्रा कराई जाती है। उन्होंने बताया कि 10 से अधिक होम स्टे संचालकों ने गांव पहुंचकर यात्रियों के रहने और भोजन की तैयारी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह तक अन्य होम स्टे संचालक भी अपने पैतृक गांवों में पहुंचेंगे। ग्रामीण गायत्री कुटियाल ने बताया कि इन दिनों बर्फ से लकदक आदि कैलाश का विहंगम दृश्य नजर आ रहा है। आदि कैलाश यात्रा शुरू होने पर पर्यटन कारोबार बढ़ेगा।
ज्योलिंगकांग में पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग
व्यास घाटी स्थित ग्राम पंचायत कुटी के प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल ने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंप आदि कैलाश यात्रा के दौरान ज्योलिंगकांग में पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक मई को ज्योलिंगकांग स्थित मंदिर के कपाट खुलने हैं। साथ ही आदि कैलाश यात्रा भी शुरू हो जाएगी। कहा कि घोड़ा स्टैंड से पार्वती सरोवर और गौरी कुंड जाने वाली जगह पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हो जाती है। इससे स्थानीय लोग और घोड़ा चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रधान कुटियाल ने कहा कि ऐसी स्थिति से निपटने और शांति व्यवस्था के लिए वहां दो पुलिसकर्मियों की तैनाती आवश्यक है।

कमेंट
कमेंट X