{"_id":"69ea55a5c25d3678e10e9159","slug":"nature-festival-begins-at-askot-wildlife-sanctuary-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-140981-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अस्कोट वन्यजीव अभ्यारण्य में नेचर फेस्टिवल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अस्कोट वन्यजीव अभ्यारण्य में नेचर फेस्टिवल शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । वन विभाग और विंग्स फाउंडेशन की ओर से अस्कोट अभ्यारण्य के सेरा व उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तीन दिवसीय नेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 25 अप्रैल तक होने वाले इस फेस्टिवल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 24 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विंग्स फाउंडेशन के जगदीश भट्ट ने बताया कि प्रतिभागियों को तितली, पतंगे, पक्षी और दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। अस्कोट क्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ, भालू समेत विभिन्न प्रजातियों के पक्षी और तितलियां पाई जाती हैं। प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान ग्रामीणों को वनाग्नि के प्रति भी सचेत किया जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X