सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mishika first in the art competition on Johar customs

Pithoragarh News: जोहार के रीति-रिवाज पर कला प्रतियोगिता में मिशिका प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Mishika first in the art competition on Johar customs
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। जोहार घाटी के रीति-रिवाज और उसकी परंपरा विषय पर ऑनलाइन कला प्रतियोगिता हुई। इसमें मुनस्यारी की मिशिका दास्पा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शौका दिवस पर घोषित परिणामों में थल स्थित ससखेत गांव के कबीर जंगपांगी ने दूसरा और कनौली की तनीषा धर्मशक्तू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नमन गनघरिया, दिव्यांशु मर्तोलिया, अद्विका मर्तोलिया, छवि बड़वाल, दुर्गेश थापा, शुभराज को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। संयोजक चंद्र सिंह दास्पा ने बताया कि जोहार घाटी की सभ्यता और उसकी बोली भाषा से तीसरी पीढ़ी को रूबरू कराने के उद्देश्य से वह पिछले 10 वर्षों से प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और इनाम भेजा जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed