सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Avalanche blocks road to China border, leaves tourists stranded for three hours

Pithoragarh: चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क हिमस्खलन से बंद, तीन घंटे फंसे रहे पंचाचूली दर्शन के लिए आए पर्यटक

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 03 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

धारचूला की दारमा घाटी मार्ग पर हिमस्खलन से सोबला-ढाकर सड़क बंद होने पर पंचाचूली दर्शन को जा रहे पर्यटक बीच रास्ते में फंस गए। बीआरओ ने बमुश्किल बर्फ का पहाड़ हटाकर आवाजाही शुरू कराई।

Avalanche blocks road to China border, leaves tourists stranded for three hours
दारमा घाटी की सोबला-ढाकर सड़क पर टूटकर आए ग्लेशियर को हटाते बीआरओ कर्मी और जेसीबी। - फोटो : स्रोत:बीआरओ
विज्ञापन

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में चीन सीमा के साथ ही दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क हिमस्खलन से बंद हो गई। सड़क पर बर्फ का पहाड़ गिर गया। पंचाचूली दर्शन के लिए पहुंचे 25 से अधिक यात्री सड़क बंद होने से फंसे रहे। बीआरओ ने बमुश्किल बर्फ का पहाड़ हटाकर आवाजाही शुरू कराई।

Trending Videos

बीआरओ के 67 आरसीसी ग्रेफ के ओसी सौरभ कुमार ने बताया ग्राम बालिंग और दुग्तू के बीच ग्लेशियर प्वाइंट नाती में बृहस्पतिवार देर रात एवलांच आने से सड़क बंद हो गई। 30 मीटर ऊंचा, 3 मीटर लंबा और करीब 6 मीटर चौड़ा हिमखंड टूटकर सड़क पर गिर गया इससे आवाजाही ठप हो गई। शुक्रवार सुबह धारचूला से 25 पर्यटक पंचाचूली दर्शन के लिए रवाना हुए। हिमस्खलन होने से सभी फंसे रहे। ओआईसी रघुराम, जेई अविनाश मजदूरों और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से बर्फ हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई गई। सड़क खुलने से पर्यटकों ने राहत की सांस ली और वे वहां से रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed