{"_id":"6a53dc9a05b099e6f907fa0b","slug":"calls-raised-to-make-ganai-gangoli-a-development-block-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-144172-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गणाई गंगोली को विकासखंड बनाने की उठी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गणाई गंगोली को विकासखंड बनाने की उठी आवाज
Sun, 12 Jul 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली को अलग विकासखंड बनाने की करीब 55 वर्ष पुरानी मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। विकासखंड से जुड़े कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को 80 किलोमीटर दूर गंगोलीहाट जाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग एकजुट हो गए हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले गणाई गंगोली को विकासखंड घोषित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
गणाई गंगोली को अलग विकासखंड बनाने की मांग वर्ष 1970 से लगातार उठ रही है। वर्ष 1987 में गंगोलीहाट तहसील के उद्घाटन के दौरान तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने गणाई गंगोली को विकासखंड बनाने की घोषणा की थी लेकिन यह घोषणा आज तक अमल में नहीं आ सकी।
इसके बाद स्थानीय लोगों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन जारी रखा। समय-समय पर सरकारों ने आश्वासन तो दिए लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में यह मुद्दा फिर प्रमुखता से उठने लगा है। विभिन्न संगठन और जनप्रतिनिधि जनता के साथ लामबंद होकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि विकासखंड नहीं बनने के कारण क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। वहीं विकासखंड स्तर के कार्यों के लिए 80 किलोमीटर दूर गंगोलीहाट जाना पड़ता है जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि होती है।
बोले लोग -
55 सालों से गणाई को अलग विकासखंड बनाने की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। अब क्षेत्रीय जनता आंदोलन के लिए मजबूर हो रही है।
कविता डोबाल, कनिष्ठ प्रमुख, गंगोलीहाट
-- -- --
सरकार से हमारा आग्रह है कि विधानसभा चुनाव से पहले गणाई गंगोली को अलग ब्लाॅक बनाया जाए। ऐसा न होने पर समस्त क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। -नीरज सूंठा, ग्राम प्रधान, घोड़ासीला सिमलता
-- -- -- -- -- --
घोषणा होने के बाद भी गणाई गंगोली को विकासखंड नहीं बनाया जा सका। लोगों को उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र को विकासखंड का दर्जा मिलेगा। -रजनी जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, रूंगड़ी
-- -- -- -- -
कई लोगों ने संघर्ष किया और विकासखंड का अधूरा सपना लेकर दुनिया से चले गए। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले गणाई गंगोली को अलग विकासखंड नहीं बनाया गया तो क्षेत्रवासियों के पास आंदोलन के अलावा विकल्प नहीं है। -चंदन वाणी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गणाई गंगोली